फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दार्चुला में प्रधानाचार्य की पहाड़ी से गिरकर मौत

Thu, 15 Jan 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला में एक प्रधानाचार्य की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। हादसे में साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दार्चुला नौगाड़ गांव पालिका वार्ड दो दल्लेख धार क्षेत्र में महाकाली नगरपालिका वार्ड नंबर दो मुल्ला स्थित आधारभूत विद्यालय खट्टेखोला के प्रधानाचार्य राम सिंह डोबाल (40) अपने साथी शिक्षक पदम साहू (36) के साथ शाम के समय विद्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पहाड़ी से नीचे खाई में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय दार्चुला के प्रहरी निरीक्षक बुढ़ाथोकी ने बताया कि दोनों घायलों को दार्चुला जिला अस्पताल ले जाया गया जहां राम सिंह डोबाल की मौत हो गई। शिक्षक पदम साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रहरी दोनों के एक साथ पहाड़ी से खाई में गिरने के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें