फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना उत्तराखंड देखे भारत भ्रमण अधूरा

Thu, 12 Oct 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नरेंद्र मोदी जनता को संबो​धित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत आना चाहती है। भारत को देखना और जानना चाहती है। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड आए बिना भारत देखना पूरा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


तैयारी कर लो पर्यटक आने वाले हैं

पिथौरागढ़। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने आदि कैलाश पहुंचकर पूजा अर्चना की है। जो पर्यटक आज बदरीनाथ, केदारनाथ जाते थे अब इस ओर भी आएंगे। जो भी उनके आदि कैलाश भ्रमण का वीडियो देखेंगे इस भूमि को देखने जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि तैयारी कर लो अब बड़ी संख्या में पर्यटक आने वाले हैं।

यह दशक उत्तराखंड का दशक होने वाला है
पिथौरागढ़। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें सीमा के प्रहरियों जवानों से मिलने का मौका मिला। स्थानीय कला और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े भाई-बहनों से मिलने का मौका मिला। भारत की संस्कृति, सुरक्षा और समृद्धि से जुड़े हुए तीनों स्वरूपों से उनकी एक नए प्रकार की यात्रा भी जुड़ गई। सभी के एक साथ दर्शन हो गए। यह अद्भुत और अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने यह विश्वास बाबा केदार के चरणों में बैठकर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होने वाला है। आज में आदि कैलाश के चरणों में बैठकर आया हूं कि मेरे इस विश्वास को फिर एक बार दोहराना।
विज्ञापन


सात किलोमीटर लंबी ह्यूमन वॉल
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक जगह-जगह कलाकार, महिलाएं और स्थानीय लोग खड़े थे। इससे गदगद नजर आए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इसका वर्णन नहीं कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि हाथों में गुलदस्ते लेकर जिस तरह से लोग खड़े थे वह जैसे ह्यूमन वॉल थी। यहां की जनता ने जोर प्यार दिखाया है उससे वह काफी भावुक हैं।

मोटा अनाज को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाएंगे
पिथौरागढ़। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसानों के लिए चलाई जा रही पॉलीहाउस और सेब के बागान योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यहां के मोटे अनाज को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। यह श्री अन्न किसानों, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ड्रोन देने की योजना है। इससे बीज, दवा खेतों तक पहुंच सकेगी। इसके अलावा उत्पाद भी मंडी तक पहुंच सकेंगे। दवा की आपूर्ति भी ड्रोन से की जा सकती है। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड को आधुनिकता की ऊंचाई तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें