फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी

Sun, 01 Feb 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षकों के बुढ़ापे के सहारे के लिए असुरक्षित एवं अपर्याप्त है। संघ को इसके लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए जिससे शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने टीईटी अनिवार्यता समाप्त करवाने और यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष किए जाने की मांग उठाई। वहां प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा एवं देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें