फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 राहत शिविरों में 1455 लोगों को कराया जा रहा भोजन

विज्ञापन
धारचूला में भोजन करते नेपाली मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लॉकडाउन के दौरान असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक और अन्य लोगों के लिए जिला मुख्यालय में अन्नपूर्णा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से खाद्य सामग्री बांटने के साथ ही भोजन भी कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी संगठनों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बताया कि इस कार्य में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शिक्षक एसोसिएशन, व्यापार संघ के साथ ही विभिन्न संगठन सहयोग दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से जिले में कुल 15 राहत शिविर लगाए गए हैं, जिसमें कुल 1455 लोगों को ठहराया गया है। वहां एडीएम आरडी पालीवाल, अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी ललित पंत, डीईओ माध्यमिक एके गुंसाई, डीएसओ एमएस रावत, जिला अभिहीत अधिकारी आरएस कठायत, शिक्षक एसोसिएशन के प्रवीण रावल, दीपेंद्र महर, गोपू महर, रोहित ओझा, नगेन्द्र कुंवर, आशु सौंन, बीएल जोशी, नवीन कोठारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें