फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पंचाचूली के नजारे के साथ नए साल के जश्न की तैयारी

Thu, 18 Dec 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दारमा घाटी के दांतू गांव में पंचाचूली ग्ले​शियर के दीदार को पहुंचे पर्यटक। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पिथाैरागढ़/धारचूला। पुराना साल बीतने को है और नए साल का आगाज होने वाला है। ऐसे में थर्टी-फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए दारमा घाटी पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है। ऐसा इसलिए कि नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक दारमा घाटी स्थित होम स्टे बुक कराने लगे हैं। 300 से ज्यादा पर्यटकों ने पंचाचूली दर्शन के लिए दांतू गांव में क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए होम स्टे बुक कराए हैं।
विज्ञापन

धारचूला से करीब 60 किलोमीटर दूर पंचाचूली देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। ऐसे में यहां होम स्टे भी बढ़े हैं। पूर्व में रोड सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पिछले पांच वर्षों से दारमा के लिए रोड होने से पर्यटक आसानी से वहां पहुंच रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस समय मौसम उम्दा होने से स्थानीय होम स्टे संचालक भी खुश हैं।
दांतू गांव में होम स्टे संचालक संजय जंग, पूर्व प्रधान जमन सिंह दताल, पानू दताल, भूपेश दताल, हितेश दताल आदि ने बताया कि सड़क ठीक होने से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पंचाचूली के दर्शन के लिए मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक लगातार बुकिंग करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दांतू और दुग्तू में 30 से अधिक होम स्टे की बुकिंग पर्यटकों ने कराई है। बुकिंग लगातार बढ़ रही है। इसका लाभ स्थानीय टैक्सी और होम स्टे संचालकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

गो से खिमलिंग तक चल रहा है सड़क का कार्य
धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम बेहतर होने से गो से खिमलिंग गांव तक सड़क का कार्य चल रहा है। ग्रिफ की 67 आरसीसी लगातार सड़क बनाने में जुटी है। इससे ग्रामीणों में भी खुशी है। पूर्व प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि सड़क बनने के बाद अन्य गांवों में भी पर्यटन सुविधाओं में इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें