फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में भूमि विवाद में फंस गई हेलिकॉप्टर की उड़ान

Thu, 18 Dec 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उड़ान योजना के तहत स्वीकृत डीडीहाट का हेलीपैड सड़क विवाद के चलते दो साल से बंद है। हेलीपैड न बनने से लोगों को उड़ान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट के ननपापू में 77 लाख से हेलीपैड का निर्माण किया जाना था। ग्रामीण निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू करा दिया था। करीब 30-40 प्रतिशत काम होने के बाद हेलीपैड तक आने-जाने के लिए दो किमी सड़क का निर्माण किया गया। वन विभाग ने सड़क का निर्माण वन भूमि में करने का आरोप लगाते हुए कार्य बंद करवा दिया इससे हेलीपैड निर्माण का काम बंद हो गया।
अब दो साल से ननपापू में हेलीपैड निर्माण का कार्य पूरी तरह से बंद है। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने डीडीहाट को उड़ान योजना से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान की थी। हेलीपैड न बनने से उड़ान योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है और क्षेत्र के लोग हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
ननपापू में हेलीपैड के निर्माण में उपयोग की गई भूमि में वन भूमि का उपयोग नहीं किया गया है। ननपापू की मुख्य सड़क से हेलीपैड तक दो किमी सड़क का निर्माण हमारे विभाग ने नहीं कराया है। - नितिन पांडे, ईई आरडब्ल्यूडी, डीडीहाट
कोट
ननपापू बाजार से हेलीपैड तक सड़क का कार्य वन पंचायत की भूमि पर हुआ है। यह सड़क किस विभाग और व्यक्ति ने काटी है इसका पता लगाया जा रहा है। - केएस रावत, रेंजर, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें