फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत में एनसीसी यूनिट की तैयारी तेज, ढकना बडोला में देखी जमीन

Sat, 05 Sep 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में, एनसीसी यूनिट की स्थापना के लिए ग्राम ढकना बडोला में चिह्नित भूमि का संबंधित विभागों की संयुक्त समिति ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, सड़क निर्माण की संभावनाओं और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान भूमि चयन से जुड़े राजस्व और तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी जुटाई गई। इन सभी रिपोर्टों के आधार पर एनसीसी यूनिट की स्थापना की आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।

वर्तमान में जिले का एनसीसी कार्यालय एक किराये के भवन में संचालित हो रहा है। इस नई पहल के धरातल पर उतरने से न केवल एनसीसी को अपना स्थाई परिसर मिलेगा बल्कि स्थानीय छात्र-छात्राओं को भी प्रशिक्षण प्राप्त करने में बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन

यहां सहायक अभियंता आरडब्ल्यूडी गिरिजेश्वर तिवारी, सहायक अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सौरभ चंद, आरडब्ल्यूडी के जेई, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पंत सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
-

एनसीसी यूनिट स्थापित होने से जिले के विद्यार्थियों और युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और टीम भावना विकसित करने के साथ सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इससे सेना समेत अन्य सेवाओं में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को तैयारी और मार्गदर्शन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और इससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। -मनीष कुमार, डीएम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें