फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में पेयजल योजना के पाइप लाइन बिछाने का शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग नए साल में जिला महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को तोहफा देने जा रहा है। एक जनवरी से गर्भवती महिलाओं की खून से संबंधित सभी जांच निशुल्क होंगी। नवजात की पीलिया की जांच निशुल्क होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर की एक निजी लैब से करार किया है
विज्ञापन

एक जनवरी से जिला महिला अस्पताल में जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की पहल के बाद गर्भवती महिलाओं की खून की जांच निशुल्क होगी। इसके अलावा नवजात की पीलिया की जांच भी निशुल्क होगी।
व्यापारी तपन रावत ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिए यह पहल वरदान साबित होगी। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन ने कहा कि निजी लैब के साथ करार के बाद जांच को जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में एक जनवरी से गर्भवती महिलाओं की खून से संबंधित जांचें निशुल्क की जाएगी। इसके लिए निजी लैब के साथ करार किया गया है। नवजात बच्चे की पीलिया जांच भी निशुल्क होगी। -डॉ. एचसी पंत, सीएमओ
स्वास्थ्य विभाग प्रसव केंद्रों में लगाएगा गीजर
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रसव केंद्रों में गीजर की व्यवस्था करेगा। इसके लिए विभाग ने प्रसव केंद्रों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। गीजर उन प्रसव केंद्रों में लगाए जाएंगे, जहां प्रसव की संख्या अधिक है और ठंड ज्यादा है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिला योजना मद से जिले के प्रसव केंद्रों में गीजर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी, धारचूला विकासखंड में कई स्थानों पर प्रसव केंद्र स्थापित हैं, जहां पर सर्दियों में तापमान माइनस में चला जाता है। ठंड में प्रसव कराने में काफी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में इन स्थानों में गीजर लगाने की जरूरत है। इसके अलावा जिले के अन्य विकासखंडों में प्रसव केंद्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर प्रसव की संख्या अधिक है और ठंड भी अधिक है। वहां पर भी गीजर लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें