फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में पीआरडी जवान को पीटा, कान का पर्दा फटा

Sat, 25 Apr 2026 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में फिर से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता और सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने वाहन पार्क करने से मना करने पर पीआरडी जवान को पीट दिया। घटना में जवान के कान का पर्दा फट गया। जवान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात पीआरडी जवान प्रवीण कुमार जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे। जब वे अपना वाहन अस्पताल परिसर में पार्क कर रहे थे तो उसने वाहन को दूसरे स्थान पर पार्क करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मरीज के साथ आए लोगों ने पीआरडी जवान को पीट दिया, इससे उसके कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि संबंधित लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। जब स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया तो वे बगैर इलाज कराए ही मरीज को साथ लेकर मौके से चले गए। आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को सेना का जवान बता रहा था। वहीं, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने भी घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए अस्पताल में पुलिस की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता की जा रही है जो सही नहीं है। इससे स्वास्थ्य कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें