फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरड़िया में पीआरडी और होमगार्ड के जवान तैनात

Wed, 12 Aug 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने हरड़िया नाले में बुधवार से पीआरडी और होमगार्ड के चार जवान तैनात कर दिए हैं। यह जवान नाला पार करते समय बच्चों, बुजुर्गों की मदद कर रहे हैं। हरड़िया के मलबे को पार करते समय लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोगों का सामान तक मलबे और कीचड़ में दबने लगा था। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज से चार जवानों की ड्यूटी लगा दी है। यह जवान हरड़िया नाले से आरपार जाने वालों की मदद करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही होमगार्ड के जवानों ने कई लोगों को आरपार कराया। इससे लोगों को सुविधा मिल रही है। छोटे बच्चों को नाले से पार कराते समय खास कठिनाई हो रही थी। इसके अलावा बुजुर्ग लोगों के सामने भी समस्या आ रही थी। यदि सामान ले जाना हो तो उस समय भी लोग परेशान हो रहे थे। इस बीच हरड़िया में वैली ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। बरेली की बालाजी इंजीनियरिंग कंपनी के कारीगर वैली ब्रिज निर्माण का काम कर रहे हैं। लोनिवि के जेई योगेंद्र चौबे लगातार हरड़िया में तैनाती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौसम सामान्य बना रहा तो वैली ब्रिज से पांच दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस समय हरड़िया में वाहनों का आवागमन बंद है। हरड़िया के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें