फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तार टूटने से 10 घंटे ठप रही बिजली, 20 हजार लोग प्रभावित

Mon, 17 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाल बिलौन क्षेत्र के अमोड़ी में सोमवार सुबह बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। सुबह करीब आठ बजे 11 केवी हाई-वोल्टेज लाइन पर अचानक एक पेड़ गिर गया जिससे बिजली का मुख्य तार टूटकर नीचे आ गिरा। इससे क्षेत्र की 24 से अधिक ग्राम पंचायतों की 20 हजार से ज्यादा आबादी को 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बैंक, इंटरनेट और मोबाइल फोन जैसी जरूरी और रोजमर्रा की ऑनलाइन सेवाएं भी पूरी तरह ठप रहीं। इस लंबे पावर कट की मार कोट अमोड़ी, छतकोट, लेक अमोड़ी, सन्दर्का, दियूरी, बेलखेत, चल्थी, डोला, कांडा, बेट्ट, बेलूना, दुधौरी, भूम्टा और कठैल सहित दर्जनों गांवों के लोगों पर पड़ी, जिन्हें पूरे दिन भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि अमोड़ी के पास तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे बाद में ठीक कर व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें