फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांगों को पूरा करे पावर ग्रिड

Fri, 03 May 2019 11:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बगड़ीहाट में ग्रामीणों के साथ बैठक करती जांच टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 उप जिलाधिकारी डीडीहाट द्वारा निर्देशित जांच समिति ने बगड़ीहाट का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। टीम ने पावर ग्रिड द्वारा ग्राम सभा की मांगों को पूरा करने के लिए अनापत्ति पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जग्यूड़ा के तोक बगड़ीहाट में पावर ग्रिड का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब से पावर ग्रिड क्षेत्र में आई है उनकी समस्याओं में इजाफा हो गया है। प्रधान राम सिंह ने बताया कि गांव का बरसाती नाला बंद कर दिया है। दो पुराने संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। पावर ग्रिड की ओर से शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। सिंचाई गूल के पानी का उपयोग पावर ग्रिड द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। तहसीलदार डीडीहाट महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में आई टीम ने एक हफ्ते के अंदर ग्रामीणों की मांग पर पावर ग्रिड को अपनी स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। जांच समिति में खंड विकास अधिकारी कनालीछीना गंगा सिंह बिष्ट, पेयजल विभाग के अभियंता रूपेश आर्या, राजस्व निरीक्षक पंकज नेगी, पावर ग्रिड के मुख्य अभियंता केशव मिश्रा, ग्रामीण विभाग के अभियंता राजीव पांडेय, पूर्व सरपंच मोहन सिंह, सुरेश राम, शंकर राम, नरेश राम, जमन सिंह मेहता, तेज राम, मनीराम, किशोर, ललित पाल, दीपक पाल, बलवीर चंद, पीतांबर जोशी, संजय पाल, पदम चंद, सुरेश पाल, योगेंद्र पाल आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें