उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अल्टो कार खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा भट्यूड़ा के पास बुधवार देर रात को हुआ। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार संख्या यू के 05 बी 3780 जाख मार्ग से पिथौरागढ़ को आ रही थी। कार को नंदन सिंह निवासी एंचोली चला रहे थे। साथ ही उनकी पत्नी भागीरथी देवी के अलावा गांव के दो और लोग भी बैठे थे।
भटयूडा के पास चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार भागीरथी देवी (46 वर्ष) पत्नी नंदन सिंह निवासी एंचोली और मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी पिथौरागढ़ की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।