फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट में अगले नौ दिनों तक रहेगा बिजली संकट

Sat, 11 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। झूलाघाट और आसपास के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले नौ दिन मुश्किलों भरे होने वाले हैं। 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन में सुधार कार्य के कारण विभाग ने 21 जुलाई तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इस लंबे पावर कट से न केवल घरों का कामकाज ठप होगा बल्कि स्थानीय कारोबारियों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित होगा, जिससे करीब 25 हजार लोग परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

यूपीसीएल के मुताबिक, 11 से 21 जुलाई तक नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के साथ ही झूलाघाट क्षेत्र में 11 केवीए बिजली लाइन का सुधारीकरण किया जाना है। पुराने जंपर और कवर कंडक्टर बदले जाएंगे। ऐसे में रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में साफ है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। यदि पूरे दिन बिजली बाधित रही तो इसका असर बाजार और कारोबार पर भी पड़ेगा। बिजली संचालित कारोबार ठप होने से संबंधित क्षेत्र के व्यापारी भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।-नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

तिथि प्रभावित क्षेत्र
12 जुलाई टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंग रोड, कुजौली, जीआईसी, पौंण, पपदेव, बडोली, टकाना, घंटाकरण क्षेत्र
13 जुलाई बडालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांड़ा क्षेत्र
14 जुलाई भदेलवाड़ा, पुलिस लाइन, कुमौड़, जाखनी, निराड़ा, चैंसर क्षेत्र
15 जुलाई धोबीघाट, जीआईसी रोड, शनि मंदिर, अपटेक तिराहा, बजेटी, घंटाकरण, नगर निगम, जिला न्यायालय क्षेत्र
17 जुलाई बड़ालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांड़ा क्षेत्र
18 जुलाई ऐंचोली रोड, चंद्रभागा, पुलिस चौकी, रोडवेज वर्कशॉप, एसएसबी क्षेत्र
19 जुलाई टकाना, ईदगाह, केदार कॉलोनी, विकास भवन, लिंग रोड, कुजौली, जीआईसी, पौंण, पपदेव, बडोली, टकाना, घंटाकरण क्षेत्र
20 जुलाई बडालू, गौरीहाट, गैना, जगतड़ी, झूलाघाट, बलतड़ी, मजिरकांड़ा क्षेत्र
21 जुलाई दौला, देवलालगांव, पटवारी चौकी, एपीएस रोड, बस्ते, सिलपाटा, आरटीओ, तड़ीगांव, पुनेड़ी, लिन्ठूड़ा, धनौड़ा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें