फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेड़ी गांव में बनेगा मुर्गी पालन प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
भटेड़ी गांव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। पहाड़ के लोगों को मुर्गी पालन के प्रशिक्षण के लिए अब पंतनगर और बरेली नहीं जाना पड़ेगा। सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के भटेड़ी गांव में मुर्गी पालन केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए 42.40 लाख रुपए जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुर्गी पालन प्रशिक्षण के लिए पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को अभी तक भारतीय पशु पक्षी अनुसंधान संस्थान बरेली और पंतनगर यूनिवर्सिटी जाना पड़ता था। तीन से दस दिन के प्रशिक्षण में समय और धन दोनों खर्च होता था। इसे देखते हुए सीडीओ वंदना की पहल पर प्रशिक्षण केंद्र खोलने की कोशिश शुरू हो गई है। सरकार ने राज्य सेेक्टर मद से उद्योग विभाग को भटेड़ी में प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए 42.40 लाख की धनराशि जारी की है।
कुमाऊं के सभी जिलों में मुर्गी पालन व्यवसाय लोगों के रोजगार का बड़ा बाजार बन रहा है। मूनाकोट ब्लॉक के भटेड़ी गांव में 27 पोल्टी फार्म चल रहे है। भटेड़ी में 22 समूहों में से अधिकांश मुर्गी पालन का काम कर रहे हैं। जिससे गांव के लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसी को देखते हुए यहां उद्योग विभाग के माध्यम से पशु पालन विभाग मुर्गी पालन प्रशिक्षण केंद्र करने जा रहा है। भटेड़ी की प्रधान मनू देवी ने बताया ट्रेनिंग सेंटर और पोल्ट्री फार्म के लिए जमीन की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

भटेड़ी की मुर्गियों की सप्लाई शहर तक
झूलाघाट। पिथौरागढ़ में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी सहित चिकन का बहुत बड़ा बाजार है। भटेड़ी पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा में प्रतिदिन यहां की मुर्गियां सप्लाई होती है।
दो हजार मुर्गियों का ग्रोथ सेंटर भी खुलेगा
झूलाघाट। प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही भटेड़ी में दो हजार मुर्गियों का ग्रोथ सेंटर भी खुलेगा। जिसमें एक-एक हजार के दो फार्म, दाने का गोदाम, पैदा चूजे से लेकर 12 दिन के चूजे के लिए ब्रूडर कमरा, ट्रेनिंग के लिए आने वाले लोगों के लिए शौचालय, किचन और रहने के लिए कमरे सहित ट्रेनिंग क्लासेज भी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें