फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बीआरओ के खिलाफ आक्रोश, रं समाज के लोगों ने गुंजी से मनीला तक निकाला जुलूस

Mon, 04 Sep 2023 12:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।

सार

बीआरओ के 65 आरसीसी की ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल पर रं समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, स्थानीय लोगों को कार्य से हटाने और नोटीफाइड इलाके में बाहरी मजदूरों को कार्य देने के विरोध में पांच गांवों के लोगों ने चीन सीमा पर स्थित गुंजी में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
जुलूस निकाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यास घाटी में कार्यरत बीआरओ में स्थानीय मजदूरों की छंटनी के विरोध में हुए विवाद के बाद अब भी ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने सीमा पर संवेदनशील अधिकारियों की तैनाती की मांग की है। हालांकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहले भी विवाद के कई मामले उजागर हुए हैं।

विज्ञापन


सामरिक दृष्टि से चीन सीमा काफी महत्वपूर्ण है। यहां के बाशिंदे सीमा के प्रहरी माने जाते हैं। सीमा के गांवों में आधारभूत सुविधाएं जुटाने, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करा कर पलायन रोकने के लिए सरकार वाइब्रेंट विलेज के तहत कार्य कर रहीं हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल का कहना है कि सीमांत क्षेत्र में ऐसे संवेदनशील अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए जो कि स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान कर सके।

बीआरओ अधिकारी पर अभद्रता कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने शनिवार को आदि कैलाश मार्ग पर नाबी और गुंजी के बीच क्रमिक अनशन किया था जबकि रं समुदाय के लोगों ने तहसील मुख्यालय जाकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद की नौबत नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर मुनस्यारी में भी आक्रोश
मुनस्यारी। मुनस्यारी में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोहर दरियाल के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि चीन सीमा पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ के अधिकारी ने स्थानीय जनजाति समुदाय के धार्मिक परंपरा, अनुष्ठान पर अभद्र टिप्पणी कर अभद्रता की है।

अधिकारी ने हमारी संस्कृति और सदियों पुरानी जनजाति परंपराओं, धार्मिक पूजा पद्धति का मजाक उड़ाया है जबकि चीन सीमा से होने वाले किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए रं समाज के लोग सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा प्रहरी के रूप में खड़े रहते हैं।

ग्रामीणों की हौसला अफजाई करने के बजाय एक अधिकारी ने हमारी संस्कृति और परंपरा पर कुठाराघात कर जनभावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने शासन, प्रशासन से अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...Garhwal University: दाखिलों में सीयूईटी से राहत पर इस सप्ताह हो सकता है बड़ा फैसला, सात हजार सीटें खाली

विवाद सुलझाने को गुंजी पहुंचे बीआरओ अधिकारी
चीन सीमा से लगे व्यास घाटी में शनिवार को ग्रामीण और बीआरओ के कमांडिग ऑफिसर (ओसी) के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए उच्चाधिकारी गुंजी पहुंच गए हैं। बीते दिन बीआरओ में मजदूरों की छंटनी को लेकर सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष पनप गया था। ओसी पर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अभद्रता करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। उच्चाधिकारियों के क्षेत्र में आने की सूचना पर रविवार को ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन नहीं किया। विवाद को सुलझाने और वार्ता के लिए बीआरओ के मुख्य अभियंता विमल गोस्वामी और कर्नल हरीश कोटनाला गुंजी पहुंच गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में विवाद सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें