सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। पुलिस की एसओजी टीम ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर सात लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक एनजीओ संचालक ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
पांच दिन पहले शहर में मानसिक रूप से कमजोर महिला नग्नावस्था में आ गई थी। कुछ लोगों ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। बृहस्पतिवार को एक एनजीओ संचालक शैलेश खर्कवाल ने फोटो वायरल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई है।
एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सोशल मीडिया में महिला का फोटो वायरल करने वाले 3-4 ग्रुपों की पहचान कर ली गई है। संदेह के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।