फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में डाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन करते डाककर्मी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) के आह्वान पर बृहस्पतिवार को डाक कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में लागू किए गए न्यूनतम वेतनमान में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए, केंद्रीय कर्मचारियों को सेवाकाल में कम से कम पांच प्रमोशन के अवसर दिए जाएं और ओवरटाइम, नाइट ड्यूटी भत्तों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डाक कर्मचारियों को अन्य केंद्रीय कर्मचारियों की तरह सुविधा मिलनी चाहिए।

कहा गया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में डाक विभाग के कर्मचारियों की अवहेलना की गई है। यदि विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो कर्मचारी फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। सभा में संगठन के प्रांतीय सचिव मान सिंह सामंत, मंडलीय सचिव जिज्ञासु पाठक, प्रताप सिंह महर, गणेश ढकरियाल, नीलू भट्ट, मनोज पुनेठा, मुकेश नगरकोटी, सूरज सिंह महरा, मयंक पांडे आदि ने विचार रखे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने काम जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें