फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डेयरी व्यवसाय से कमला ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Mon, 11 Aug 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट के पमस्यारी गांव निवासी कमला देवी ने डेयरी व्यवसाय से आर्थिकी मजबूत कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


कमला देवी ने ग्रामोत्थान के अल्ट्रा पुअर याेजना से 35 हजार रुपये का सहयोग लिया। मनरेगा से पशुबाड़े के लिए मदद मिली। कमला ने गाय खरीद कर डेयरी व्यवसाय को शुरू किया। कमला स्थानीय बाजार में डेयरी के उत्पादों की बिक्री कर प्रतिमाह नौ हजार रुपये और सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आमदनी कर रही हैं। कमला ने डेयरी व्यवसाय और पशुपालन के लिए कोई भी प्रशिक्षण नहीं लिया। अब वह डेयरी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण लेना चाहती हैं।

कमला देवी बताती है कि वह इससे पूर्व कृषि कार्य कर अपनी आजीविका को चला रही थी। इससे उनकी नियमित आय नहीं होती थी। उन्होंने नियमित आय के लिए डेयरी व्यवसाय अपनाया। कमला गांव की दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला जय छुरमल स्वामी समूह की है सदस्य

कमला देवी जय छुरमल स्वामी समूह की सदस्य और जय जन्म भूमि ग्राम संगठन से जुड़ी हैं। कमला को एनआरएलएम समूह की बैठक के माध्यम से अल्ट्रापुअर, व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें