पिथौरागढ़। कृषि विभाग ने मृदा परीक्षण योजना के तहत सात हजार काश्तकारों को लाभान्वित किया है। मृदा परीक्षण के माध्यम से काश्तकार अपनी मृदा के स्वास्थ्य का आकलन कर मृदा को बेहतर बनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा सकते हैं।
विभाग को इस योजना के लिए 3.45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को मृदा के उर्वरकों और पोषण तत्वों को सही मात्रा में उपयोग कर अपनी फसलों की पैदावार को बढ़ाना है। इससे काश्तकार अपनी फसलों का बेहतर उत्पादन कर सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक काश्तकार बिण के सोइल लैब में मृदा की जांच करा सकते हैं। एक मृदा परीक्षण के सैंपल का 12 रुपये शुल्क लिया जाता है। विभाग काश्तकारों को बेहतर उत्पादन के लिए मृदा परीक्षण के उर्वरकों की सही मात्रा का उपयोग, पोषण तत्वों के उपयोग को अनुकूल बनाने, पर्यावरणीय प्रभाव पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।