फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 06 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विद्यार्थियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मूनाकोट में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद महर गोपू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने छलावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कक्षाओं के संचालन के लिए न तो स्थायी और न ही अस्थायी कमरे उपलब्ध हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई पूर्णतया प्रयोगात्मक होती है, लेकिन मूनाकोट पॉलीटेक्निक में प्रयोगात्मक लैब की तक सुविधा नहीं है। प्रयोगात्मक पढ़ाई के लिए 80 किमी दूर लोहाघाट जाना पड़ता है। कहा कि प्रथम वर्ष की कक्षाओं के संचालन के लिए अध्यापक हैं, लेकिन द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए एक भी अध्यापक तैनात नहीं है। कहा कि सामान्य, मध्यम और गरीब वर्ग के विद्यार्थियों से हर तरह का शुल्क वसूल तो किया जा रहा है पर उसके अनुरूप शिक्षा नहीं दी जा रही है। इन लोगों ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं मूनाकोट में ही कराने के साथ ही अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग की। 

प्रदर्शन में सुभाष चंद्र गढ़कोटी, सतीश बेलवाल, शुभम सैनी, पंकज कुमार आर्या, नवीन कुमार, पंकज भट्ट, अभिषेक पोखरियाल, संदीप अधिकारी, विवेक ढैला, रजनीश खर्कवाल, रोहित कुमार, तुषार पुनेठा, संजय कुमार, चैतन्य कुमार, रोशन गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें