फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डॉक्टर की कार से बरामद किए 25 लाख

Fri, 18 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
25 लाख बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर के कब्जे से 25 लाख रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस घाट के पास शुक्रवार शाम रुटीन चेकिंग में थी। इसी दौरान घाट से आगे जा रहे डॉक्टर की कार की चेकिंग की गई तो उसमें 25 लाख रुपए मिले। यह रकम 1000 के नोटों की है। डॉक्टर को घाट से ही वापस लाया जा रहा है। आयकर के अधिकारियों को हार्ड कैश मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस घाट के आसपास के इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी डा. संजय सिंह की कार रोकी गई तो उसमें बड़ी रकम मिली है। उन्होंने कहा कि डा. संजय सिंह पिथौरागढ़ में संजीवनी हॉस्पिटल के नाम से अपना निजी अस्पताल चलाते हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों को मोटी रकम पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। इस मामले में अगली कार्रवाई आयकर विभाग ही करेगा। पुलिस डॉक्टर को देर शाम कोतवाली ले आई है। आयकर विभाग के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी बंद कमरे में डॉक्टर से पूछताछ कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि अब पुराने नोटों को ठिकाने लगाने की फिराक में लगे अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि डा. संजय सिंह शाम के समय हल्द्वानी को रवाना हो रहे थे। पुलिस ने इन दिनों इन मामलों में भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। फिलहाल डॉक्टर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें