फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Fri, 22 Jan 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के आसपास की मुख्य सड़कों के किनारे अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। खनन प्रभावित सड़कों पर चलने वाले राहगीर और ग्रामीणों से अवैध खनन करने वालों की जानकारी पुलिस ने जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गणेश सिंह सामंत ने बताया कि डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग पर अवैध खनन की शिकायत लंबे समय से मिल रही है। रात के समय होने वाले इस अवैध खनन को रोकने और खनन माफिया को पकड़ने के लिए कई बार इन क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया, लेकिन खनन करने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर हमेशा फरार हो जाते हैं। पुलिस अब ग्रामीणों और सड़क पर चलने वाले यात्रियों से जानकारी हासिल कर खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। डीडीहाट दूनाकोट मार्ग के किमी 8 और 12 में कई वर्षों से अवैध खनन हो रहा है। बरसात के समय यह सड़क कई दिनों तक बंद रहती है। ग्रामीण भी अब खनन से निजात दिलाने के लिए पुलिस की मदद करने को आगे आ रहे हैं। इस बीच 15  घंटों से बंद डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग को पुलिस की मदद से आरसीसी कंपनी ने खोल दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें