फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेला प्रकरण :मंच पर तोड़फोड़ और पुलिस से अभद्रता पर कार्रवाई; विधायक हरीश धामी समेत छह पर एफआईआर

Sun, 15 Nov 2026 01:55 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

जौलजीबी मेले में सीएम के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे में पुलिस ने विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और लोकसेवक से अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी मेले के दौरान सामने आया सियासी विवाद कानून की चौखट तक पहुंच गया है। जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने विधायक हरीश धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ दंगा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दरअसल, बीते शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे। सीएम के संबोधन के बाद अचानक माइक बंद होने से भड़के क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और उनके समर्थकों ने मंच पर बवाल कर दिया। विधायक सहित उनके समर्थकों ने माइक, कुर्सी, माइक स्टैंड सहित अन्य सामान तोड़ डाला। जिस ऐतिहासिक मंच से संस्कृति और सौहार्द का संदेश जाना था वह सियासी अखाड़े में बदल गया और पूरा कार्यक्रम खटाई में पड़ गया। मंच पर विधायक की सियासी दबंगई को रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी वह भड़क गए। आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। ऐसे में जौलजीबी के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी इस मामले में विधायक हरीश धामी और उनके समर्थक डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, दंगा करने, लोकसेवक के साथ अभद्रता करने आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साफ है कि तीन देशों की साझी संस्कृति का प्रतीक जौलजीबी मेले के मंच से उठी सियासी चिंगारी अब कानून की चौखट तक पहुंच गई है। इस मामले की प्रदेश भर में सियासी चर्चा है।

जौलजीबी मेले में सामने आए प्रकरण में विधायक के साथ ही छह अन्य नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें