फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहे पुलिस

Sat, 25 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी सैलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएस सैलाल ने कहा कि पुलिस को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहना होगा। यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए और सख्ती से काम किया जाएगा। शनिवार को यहां पहुंचे डीआईजी ने पुलिस कार्यालय के सभी सेक्शनों और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। जिला पुलिस के कामों पर डीआईजी ने संतोष जताया।
विज्ञापन


डीआईजी सैलाल ने कहा कि नए महानिदेशक ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देने पर ज्यादा ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के सभी जिलों में इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगरों और कस्बों में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से कोई भी फैसला ले सकते हैं। यह कोशिश की जा रही है कि यातायात अव्यवस्था से लोगों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने नशे का अवैध धंधा करने वालों, शराब, चरस की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए और चौकसी बरती जाए और किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए हाल के दिनों में कुछ प्रयोग किए हैं इनके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन शुरू हो गया है। पुलिस को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहना होगा। जो पुलिसकर्मी आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं, उनको हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने डीआईजी के जिले की कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में किए गए इंतजामों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस के सभी सेक्शनों के प्रभारी मौजूद थे। डीआईजी रविवार को धारचूला जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें