पिथौरागढ़ जिले की वर्षगांठ पर पिथौरागढ़ कैंपस में अनुभोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमो
पिथौरागढ़। जिले के जन्मोत्सव पर पिथौरागढ़ कैंपस में पहली मंजिल कोचिंग संस्थान की ओर अनुभवोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक साहित्य के जानकार पद्मा दत्त पंत, दीप चौधरी ने कई जानकारियां दीं ।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक मयूख महर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, यूकेडी के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत ने अपने अनुभव साझा किए। कवि और लेखक महेश पुनेठा ने कविताओं के जरिए समस्याओं को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए सरकार से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की। राज्य आंदोलनकारी पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने राज्य आंदोलन के दौरान किए आंदोलनों को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य और पिथौरागढ़ को आज भी विकास की दरकार है।
इस दौरान देवलथल की सांस्कृतिक टीम नृत्यालय और महाविद्यालय संगीत विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले डॉ. खड़ग सिंह वाल्दिया, अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी, सुर कोकिला कबूतरी देवी, गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी बाबा को सोर शिरोमणि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में शामिल छलिया नृतकों के दल का नेतृत्व करने वाले भीम राम और भाव राग ताल टीम से अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा में हुड़का बजाने वाले महेश राम को सम्मानित किया गया।
..............
जिले के स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
पिथौरागढ़। जिले के 64 वें स्थापना दिवस पर भाटकोट में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकास के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण करने वालों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, वन विभाग के हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन कापड़ी, खीम सिंह सौन, निवर्तमान सभासद खड़कोट किशन खड़ायत, फार्मेसी अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद