फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों को आग से बचाने की शपथ ली

Tue, 18 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कालेज में आग से बचाव की शपथ लेते प्राध्यापक और छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत महाविद्यालय में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, एनएसएस के स्वयंसेवकों, एनसीसी के कैडेटों समेत तमाम विद्यार्थियों ने वनों को आग से बचाने की शपथ ली।
विज्ञापन


अभियान का शुभारंभ प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने करते हुए कहा कि सीमित प्रयासों से जंगलों को बचाना और पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल ने वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्यों की जानकारी दी। संचालन करते हुए एनएसएस प्रभारी डा. जीवन सिंह गढ़िया ने वनों के लाभ, वनों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी प्रभारी डा. एनएस बनकोटी ने वनों को अग्नि से बचाने के उपाय बताए।

इसके बाद स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही बांस घास, गाजर घास, लैंटाना घास और झाड़ियों को काटकर परिसर को साफ किया। इस दौरान छात्र अमित जोशी, लोकेश कन्याल, चेतन पंत, गणेश सिंह, डा. आरडी जोशी, डा. एन जोशी, डा. आरएस अधिकार, डा. गिरीश चंद्र पंत, डा. आशुतोष पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें