फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Tue, 31 Oct 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में हर वर्ग के लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। महिलाओं, एसएसबी से लेकर हर सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। विकास भवन में पीडी आशीष पुनेठा ने अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसएसबी 55वीं वाहिनी के ऐंचोली मुख्यालय में कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय ने शपथ दिलाकर राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझाया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट जीएस मराठा आदि मौजूद रहे। इधर जन शिक्षण संस्थान विण में निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। इस दौरान पुष्पा राज, दुर्गेश कश्यप, अश्वनी, रत्नेश, गीता बिष्ट, नेहा, रूबी कुरेशी, हेमा कोहली, आशा पाठक आदि मौजूद रहे। राजकीय आदर्श इंटर कालेज आठगांव सीलिंग में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रवक्ता महेश मुरारी ने पटेल आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। नेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह, किरन, महेंद्र सिंह, यशस्वी, चेतन, दक्ष, लीला शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें