फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडीगढ़, देहरादून, जेठीगांव और रुद्रपुर ने जीते मुकाबले

Tue, 31 Oct 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के गर्खा में वालीबॉल के लीग मुकाबले खेलने के लिए तैयार टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गर्खा में चल रहे स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति राष्ट्रीय ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पांच लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में गिल्स क्लब चंडीगढ़ ने मां भगवती क्लब जेठीगांव को 25-22, 25-20, दूसरे मैच में देहरादून ने बाराही क्लब रुद्रपुर को 17-25, 29-27 और 25-23, तीसरे में मां भगवती क्लब जेठीगांव ने नेपाल को 25-21, 25-15, चौथे में रुद्रपुर ने चंडीगढ़ को 25-20, 25-19 और पांचवें मैच में देहरादून ने नेपाल को 25-16, 25-20 से हराया। संवाद
विज्ञापन

दूसरे दिन के मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि खड़ायत और विशिष्ट अतिथि दीपक मुनौला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सह संयोजक देवराज कन्याल ने स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
मैच रेफरी इंद्रजीत सामंत, किशोर शाह, विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया, स्कोरर विरेंद्र कन्याल, निरंजन बिष्ट, गोपाल खोलिया, हरिमोहन कन्याल रहे। आंखों देखा हाल शिक्षक गोविंद भंडारी, मनोहर कन्याल, मनोज पांडेय, चंद्र मोहन जोशी और विक्की जेठी ने सुनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें