जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में छात्र-छात्राओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 302 स्वर्ण, 206 सिल्वर और 203 कांस्य पदक जीते। टैलेंट हंट प्रतियोगिता चित्रांशु कापड़ी ने जीती।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने नए बने खेल मैदान का उद्घाटन कर किया। उन्होंने छात्रा तनुजा धनारी को राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में खेलने पर प्रमाण पत्र दिया। विद्यालय के हेड ब्यॉय मोहम्मद अयान के नेतृत्व में भाभा, रमन, बोस, साराभाई हाउस के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत, पीटीए अध्यक्ष केसी कसनियाल ने विचार रखे। प्रधानाचार्या मीनू भट्ट और ममता पंत ने वार्षिक खेल सप्ताह की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
संचालन लक्ष्मी चौहान और एसएस बोरा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के एडम ऑफिसर गजेंद्र सिंह बोहरा, विशिष्ट अतिथि डॉ. ज्ञानप्रकाश कच्चाहारी, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, आईएलसी के निदेशक शिन्द्रे, योगेश भट्ट, राजेंद्र भट्ट, नवीन सिंह घोटा, सुमन बिष्ट, ऋचा महरा, कमल कुमार, गिरीश पुजारा, निशा कापड़ी, मीना फुुलेरा, माधुरी दयाल, प्रियंका भट्ट, आनंदी पालीवाल, सीएस पंवार, सभासद दिनेश कापड़ी, बहादुर सिंह सामंत, धरम चंद्र, एचडी कापड़ी आदि थे।