फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खिलाड़ियों को दीवारों पर होंगे उत्तराखंड की संस्कृति के दीदार

Tue, 21 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 38वें नेशनल गेम्स के तहत पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में होने जा रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। मूनाकोट ब्लाॅक मुख्यालय से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक जाने वाली सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। देश भर से यहां आने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए मूनाकोट में दीवारों पर उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित चित्र उकेरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज में 31 जनवरी से बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू होगी। बॉक्सिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए यहां आने वाले खिलाड़ियों के साथ ही मुकाबले देखने के लिए यहां आने वाले खेल प्रेमियों की सुविधाओं के लिए तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सड़क समतल की जा रही है।
मूनाकोट ब्लाॅक कार्यालय से स्टेडियम के गेट तक सड़क के दोनों ओर की झाड़ियों को काटकर साफ किया जा रहा है। रास्ते में स्थित व्यावसायिक भवनों के साथ ही दीवारों पर खासकर ऐपण कला के चित्र उकेरे जा रहे हैं। इसके अलावा यहां का पारंपरिक छलिया नृत्य भी दीवारों पर उकेरा गया है।
विज्ञापन


वड्डा कस्बे में भी भरे जा रहे हैं गड्ढे
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से स्पोर्ट्स कॉलेज की दूरी 12 किलोमीटर है। वड्डा कस्बे से मूनाकोट ब्लॉक कार्यालय तक सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। नेशनल बॉक्सिंग खेल के आयोजन को देखते हुए गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें