फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन

Mon, 01 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देहरादून में 10 से 17 अगस्त तक होने वाली स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन कर दिया गया है। बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से यहां भाटकोट कोर्ट में आयोजित चयन प्रक्रिया में यह नाम तय किए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल ने बताया कि पुरुष एकल के लिए प्रगल्भ चंद, निश्चल चंद, आयुष्मान भट्ट, पुरुष डबल्स के लिए प्रगल्भ और निश्चल चुने गए।
विज्ञापन


अंडर 13 बालकों में एकल मुकाबला हर्षित पंत, चिराग मेहता, मयंक और चिरंजीव खेलेंगे। इस वर्ग में डबल्स के लिए हर्षित और चिराग तथा आयुष और चिरंजीव का चयन किया गया।

अंडर 15 बालक वर्ग के एकल के लिए शिवम पांडे, आदित्य खर्कवाल, वरुण जोशी, पुष्पेश पंत चुने गए। इसी वर्ग के डबल्स में शिवम और प्रवेश, हरबरुन और आदित्य का चयन हुआ। अंडर 17 पुरुष वर्ग एकल में मोहित सौन, प्रशांत, शिवम पांडे, सूरज सिंह चुने गए। इस वर्ग के डबल्स में प्रशांत और शिवम का चयन हुआ है। एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह पाल, शंकर खर्कवाल, पुष्कर सिंह रावल, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया आदि ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें