फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन

Mon, 01 Aug 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कॉलेज में प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में सभी इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश न मिलने से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को कॉलेज  में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि दूरदराज से विद्यार्थी प्रवेश के लिए कॉलेज आ रहे हैं, लेकिन उनको लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


यदि कॉलेज में सीटें भर गई हैं तो तत्काल सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी जाए और सभी विद्यार्थियों को हर हाल में प्रवेश दिया जाए। छात्रों का तर्क है कि जिले के अन्य स्थानों पर जो भी कॉलेज हैं उनमें ढांचागत सुविधाओं की कमी है। स्टाफ, लैब की कमी से उनमें पठन पाठन नहीं हो पाता। इसी कारण विद्यार्थी पिथौरागढ़ कॉलेज को ही वरीयता में रखता है।

सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में छात्रनेताओं ने कहा कि एक भी विद्यार्थी को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यदि प्रवेश न मिला तो विद्यार्थी कहां जाएंगे यह भी तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को कोई तरीका निकालना चाहिए ताकि सभी को प्रवेश मिल सके। यदि प्रवेश की समस्या का जल्दी हल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में धीरज चंद, राहुल लुंठी, हरिओम पंवार, मनीष सामंत, अभिषेक कोहली, कमलेश दानू, रोहित कुमार, कमल कोरंगा, चंदू कोरंगा, राहुल चंद, सूरज भट्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें