फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बच्चों को कथक नृत्य का दिया प्रशिक्षण

Wed, 28 May 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कथक नृत्य कार्यशाला में बालिकाओं को नृत्य सीखाते कोरियोग्राफर आशीष सिंह। स्रोत : नृत्य वाटिका
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वरांजलि नृत्य वाटिका की संचालिका उमा पांडेय की ओर से चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वृंदावन के कथक नर्तक और कोरियोग्राफर आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर आशीष सिंह ने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित करना आवश्यक है। संचालिका उमा पांडेय ने कहा कार्यशाला से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस दौरान शिक्षक संदीप पांडे, प्रतिभा दरियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें