फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Oct 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के साथ बैडमिंटन ​खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्थानीय स्टेडियम में तीन दिनी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। जिला खेल विभाग पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जनपद भर से 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे युवा बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट और दीपांक वर्मा के प्रयासों की सराहना की। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने कहा कि उनका प्रयास अधिक से अधिक युवाओं को अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी देवेंद्र दिगारी, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव शंकर खर्कवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें