गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट नगर पंचायत ने सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पाया गया तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
गंगोलीहाट नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। नगर के सभी वार्डों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित कर दिया गया है। ईओ आशीष नेगी ने बताया नगर में साफ-सफाई को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। नगर पंचायत के पुनौली, बाजार वार्ड, हनेरा, लाली, पठक्यूड़ा, रावतगांव, कुंजनपुर को पूरी तरह ओडीएफ घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि खुले में शौच करने वालों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन भी कर दिया है। टीम नगर में नियमित रूप से अभियान चलाएंगी।