पिथौरागढ़ में खेलो इंडिया प्रतियोगिता शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया योजना के तहत युवा कल्याण विभाग की जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यहां जीआईसी मैदान में विधायक मयूख महर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में यह प्रयास सफल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा दे रही है।
युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडे ने कहा कि प्रतियोगिता में आठों विकासखंडों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, चक्का फेंक आदि स्पर्धाएं होंगी। उद्घाटन के बाद हुई 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में डीडीहाट के सूरज सिंह और बालिका वर्ग में विण की मंजू ने पहला स्थान मिला है।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए जिला खेल समन्वयक आनंद रावत, मनोज वर्मा, भूपेंद्र चौहान, अर्जुन कुमार, दिनेश पाटनी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, भूपाल चुफाल, दिनेश ओझा, सीमा पुनेड़ा, विक्रम दिगारी, गोविंद बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन पंत, दीपक भट्ट, हेमा पांडे, गंगा आर्या सहयोग दे रहे हैं।