फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को मिला प्लास्टिक सर्जन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करती प्लास्टिक सर्जन सुनीता मौरे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिला अस्पताल पिथौरागढ़ को मिला प्लास्टिक सर्जन
विज्ञापन

अच्छी खबर
इस तैनाती से लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे बाहरी अस्पतालों के चक्कर
जिला अस्पताल में मशीनें मिलने पर शुरू होगी प्लास्टिक सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में पहली बार प्लास्टिक सर्जन की तैनाती हो गई है। अन्य जरूरी संसाधन मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों पिथौरागढ़ में ही यह सुविधा मिलने लगेगी। लोगों को इसके लिए हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पुणे महाराष्ट्र निवासी डॉ. सुनीता मोरे ने जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह न्यू विक्टोरिया हॉस्पिटल लंदन, यूनीवर्सिटी हेल्थ सिस्टम मिशीगन यूके और एशियन आर्ट इंस्टीट्यूट मुंबई में सेवा दे चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तीन साल के लिए तैनात किया है। वह मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी और कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी करेंगी। इसके लिए अस्पताल में कुछ मशीनें माइक्रोस्कोप, माइक्रोस्कोप वस्कुलर इंस्ट्रूमेंट की जरूरत है। अस्पताल प्रबंधन को इन मशीनों की मांग दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चंपावत और बागेश्वर के मरीजों को भी मिलेगा फायदा
पिथौरागढ़। प्लास्टिक सर्जन की तैनाती के बाद जले, कटे मरीजों की सर्जरी होगी। अभी पहाड़ के किसी भी जिला अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन नहीं हैं। ऐसे में चंपावत, बागेश्वर के साथ ही मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगों को भी फायदा मिलेगा। अभी यहां के मरीजों को सर्जरी के लिए हल्द्वानी या बरेली, दिल्ली जाना पड़ता है। (संवाद)
---------------
फोटो विवरण-19पीटीएच 15पी-
जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में मरीजों का इलाज करतीं प्लास्टिक सर्जन सुनीता मोरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें