पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले श्री देव सुमन की जयंती के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मानसरोवर वाटिका में एक पौधा धरती मां ने नाम के तहत लगाया गया।
एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह में एकत्रित पेंशन विहीन कार्मिकों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई।
वहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व में लिए गए निर्णय के तहत आज प्रदेश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बताया कि नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने रचनात्मक कार्यों की सराहना की। इस काल में संगठन की ओर से पौधरोपण के जरिये सरकार तक अपनी मांग रखने के लिए जो अभियान चलाया गया है, वह अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में प्रमोद जोशी, कैलाश गवासीकोटी, इंजीनियर सीएम चनकन्याल, प्रकाश जोशी, ललित शर्मा, सावित्री दुग्ताल, वंदना भट्ट, इंजीनियर प्रकाश जोशी आदि में प्रतिभाग किया।