फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलिस के छापे के विरोध में तीन दिन दुकानें बंद रखेंगे पिथौरागढ़ के दवा कारोबारी

Mon, 13 Oct 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में दवा व्यापारियों की बैठक में मौजूद ड्रग इंसपेक्टर पंकज पंत और अन्य। स्रोत:एसोसिएशन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दवा कारोबारियों ने बैठक कर दुकानों में पुलिस के छापे मारने का विरोध किया है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए इसके विरोध में दिवाली के बाद तीन दिन दुकानें तक बंद रखने का निर्णय लिया। कहा कि पुलिस दवा की दुकानों में छापे मार रही है, जो नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा बैठक में बगैर डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप न बेचने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक जोशी की अध्यक्षता में जिले भर के दवा कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें ड्रग इंसपेक्टर पंकज पंत बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। दवा व्यापारियों ने कहा कि पुलिस दवा की दुकानों में छापे मार रही है। ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। पुलिस को दवा के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।
दवा कारोबारियों ने कहा कि पुलिस उनकी दुकानों में छापे मारकर उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के छापे के विरोध में सभी दवा कारोबारी दिवाली के बाद तीन दिन तक अपनी दुकान बंद रखेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्णय लिया गया कि सरकार के निर्देश पर दवा कारोबारियों ने बगैर डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि नार्कोटिक्स की दवा का पूरा हिसाब रखा जाएगा। बैठक में ललित मोहन जोशी, चांद सबाना, विरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष जोशी, ललित मोहन पाटनी, ललित तिवारी सहित अन्य दवा व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें