फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- मुंडन संस्कार के बाद पानी पी रहे थे, घटना के बाद परिवार में मातम - पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रवाना संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट से लगे सीमू गांव में महाकाली के तेज बहाव में दादी और पोती बह गए हैं। घटना के बाद झूलाघाट थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम सीमू गांव के लिए निकल गई हैं। रविवार को सीमू गांव के अरुण चंद का महाकाली के किनारे स्थित लाटालिंग मंदिर में मुंडन संस्कार चल रहा था। निमंत्रण में गांव के सुरेश रावत की बेटी और मां तारा देवी भी गए थे। बेटी लतिका(8) दोपहर 12 बजे पानी पीने के लिए महाकाली के किनारे गई जहां उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से पानी के बहाव में बहते देख दादी तारा देवी(55) भी बचाने के लिए नदी की और दौड़ी। वह भी पानी के तेज बहाव में बह गई। मौके पर कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उनका कहीं भी कोई पता नहीं चला। जानकारी मिलने के बाद झूलाघाट थाने के एसआई चंद्र सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल में पहुंच कर ढूंढ खोज शुरू की। थाना प्रभारी टीएस राणा ने जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घटना के बाद लतिका की मां रेनू रावत सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

तारा - फोटो : Amar Ujala
तारा
विज्ञापन

लतिका - फोटो : Amar Ujala
लतिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें