नगर कमेटी बिलावर के कार्यालय मैं ज्ञापन सोपते सफाई कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावल।
बिलावल के सफाई कर्मचारियों ने नगर कमेटी बिलावर के अधिकारियों को सोमवार को नोटिस देकर कहा कि मंगलवार को नगर कमेटी के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन बिलावर के प्रधान सुराज दिन के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नोटिस सुनते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों को सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने विभाग के साथ काम करते हुए 7 वर्ष से अधिक हो गए हैं उन्हें आज तक स्थाई नहीं किया गया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि बिना अवकाश के वह हर दिन नगर की साफ सफाई करने में जुटे रहते हैं लेकिन उन्हें ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता जो सही नहीं है। सफाई कर्मचारियों ने कहां के मंगलवार से सभी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे और जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर सफाई यूनियन बिलावर के प्रधान राजेंद्र कुमार महासचिव पीटर मनीष, रोबोट, बिट्टी, रोमेश, राजेश, बबली ,मुकेश सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी।