फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे

Thu, 14 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
पिनौड़ीगाड़ के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंदरलीमा और पिनौड़ागाड़ के पास मलबा गिरने से पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर 18 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इस रोड पर कभी भी मलबा गिर सकता है। रोड बंद होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। धारचूला, जौलजीबी, अस्कोट से पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को नारायणनगर से घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने बंदरलीमा के पास गिरे मलबे को तो सुबह नौ बजे साफ कर दिया था, लेकिन पिनौड़ागाड़ में मलबा हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क से जितना मलबा हटाया जा रहा था, पहाड़ी से गिरकर उतना ही फिर से सड़क पर पट रहा था। पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर बुधवार रात आठ बजे मलबा गिर गया था। सुबह यात्री वाहनों को अस्कोट, पानागढ़, नारायणनगर होते हुए घूमकर निकलना पड़ा।

सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि पिनौड़ागाड़ पर कमजोर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना है। इस कारण मलबा हटाने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ी। अपरान्ह दो बजे मलबा हटने के बाद इस रोड पर वाहनों की आवाजाही होने लगी। द्वितीय कमान अधिकारी ने बताया कि रात में रोज हो रही बारिश को देखते हुए सुबह से ही रोड की हालत चेक की जा रही है, ताकि ज्यादा समय तक रोड बंद न हो। वर्षाकाल में सभी संवेदनशील स्थानों पर मजदूर और मशीन तैनात की गई हैं। 
विज्ञापन


खाई में गिरने से बचा बीआरओ का वाहन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर दरकोट के पास पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का ट्रक खाई में गिरने से बच गया। यदि बीआरओ की जेसीबी सहारा देकर ट्रक को सड़क से नीचे पलटने से नहीं रोकती तो बड़ा हादसा हो जाता। बताया गया कि बीआरओ का यह ट्रक मलबा लेकर जैसे ही दरकोट के पास पहुंचा तो पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गिर गया। ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वह खाई की तरफ पलटने लगा। मौके पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने बताया कि मुनस्यारी से जौलजीबी तक की सड़क बेहद खतरनाक हालत में है। इस रोड पर जगह-जगह मलबा पटा है और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें