पिथौरागढ़। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक 29 अप्रैल से ऊधमसिंह नगर में शुरू हो रही है। इसमें उत्तराखंड के सभी जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंडर-19 पुरुष वर्ग की जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पिथौरागढ़ की टीम ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना हो गई है।
लीग आधार पर खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ का पहला मैच 29 अप्रैल को रुद्र लायंस क्रिकेट ग्राउंड रुद्रपुर में टिहरी गढ़वाल से है। दूसरा मैच बागेश्वर से एक मई को रुद्र लायंस क्रिकेट ग्राउंड में, तीसरा मैच हरिद्वार (बी) से दो मई को किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी काशीपुर में, चौथा मैच उत्तरकाशी से तीन मई को एमनिटी क्रिकेट ग्राउंड रुद्रपुर में होगा।
इसी तरह पांचवां मैच देहरादून ए से चार मई को हाइलेंडर एकेडमी काशीपुर में, छठा मैच नैनीताल ए से पांच मई को रुद्र लायंस में, सातवां मैच चंपावत से छह मई को एमनिटी क्रिकेट ग्राउंड में और आठवां मैच ऊधमसिंह नगर बी से सात मई को रुद्र लायंस में खेला जाएगा। यह मैच 50-50 ओवर्स के खेले जाएंगे।
अनुभवी एवं नाॅर्थ जोन खेले पूर्व क्रिकेटर चयनकर्ताओं से चयनित 15 सदस्यीय टीम जोनल लीग मैच के लिए रवाना हो गई है। पिथौरागढ़ टीम के कोच कम मैनेजर दिनेश चंद्र जोशी बनाए गए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के गवर्नर काउंसलिंग मेंबर उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि जोनल प्रतियोगिता से ही उत्तराखंड राज्य टीम का चयन किया जाएगा।
इन खिलाड़ियों का किया गया है चयन
विनय कापड़ी (कप्तान), साहिल रावत (उप कप्तान), शुभम भंडारी, दिव्यांश (विकेट कीपर), राशिद, वासु चौहान, अभय अधिकारी, प्रवेश कुमार, कार्तिक सिंह, वैभव, शुभम दास, आर्यन बिष्ट, सुमित वर्मा, संयम चयनित किए गए हैं।अतिरिक्त खिलाड़ी अभिषेक पंत, प्रियांशु कन्याल, ललित कुमार, रोहित सिंह और प्रशांत कुमार।