फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संदिग्ध हालत में आईटीबीपी जवान की मौत

Sat, 27 Apr 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आईटीबीपी जाजरदेवल में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आईटीबीपी में तैनात जवान मनोहर लाल गुज्जर पुत्र छोटे राम गुज्जर निवासी कल्याणपुर कला जयपुर (राजस्थान) वाहिनी के गार्ड रूम में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

वाहिनी के जवान उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ से एसआई शंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव काे आईटीबीपी के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें