फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे आठ घंटे तक रहा बंद

Mon, 07 Aug 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर कनालीछीना के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर कनालीछीना से बंदरलीमा के बीच तीन स्थानों पर मलबा गिरने से सोमवार को यातायात पूरे आठ घंटे तक बंद रहा। इस सड़क पर रात में करीब एक बजे मलबा और चट्टान टूटकर गिर गई थी। सीमा सड़क संगठन ने सुबह से मलबा हटाने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे मलबा हटने के बाद यातायात सामान्य हो पाया। उधर, अन्य सड़कों पर भी मलबा आने का खतरा बना है। इस बीच जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि कनालीछीना बाजार के साथ-साथ गुड़ौली, बंदरलीमा में सड़क पर रात के समय मलबा गिर गया था। रात के समय इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होती है। सुबह पांच बजे से जैसे ही वाहनों का संचालन शुरू हुआ तो कई जगह मलबा पटा होने से वाहनों के पहिये रुक गए। उधर, पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग पर लखनपुर में भी एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। लखनपुर में लगातार मलबा और चट्टानों के गिरने का खतरा बना है। जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर घिंघरानी के पास सोमवार को भी थोड़ी देर तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क खतरनाक हालत में है। थल-सातशिलिंग मार्ग पर भी एक-दो जगह मलबा आने का खतरा बना है।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार जिले का मैदानी इलाकों से संपर्क बना है। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए यातायात जारी है। पिथौरागढ़ से टनकपुर के बीच भी वाहन आ-जा रहे हैं। इधर, फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने सभी विभागों और उपजिलाधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। उन्होंने मुख्य रूप से सड़कों पर यातायात बहाल करने को कहा है।
विज्ञापन


बदहाल सड़कों को दुरुस्त करवाओ डीएम साहब
पिथौरागढ़। बीसाबजेड़ जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। कहा कि समय पर नाली और सड़कों का निर्माण न होने, मड़मानले से कठपतिया मार्ग के जगह-जगह टूटे होने, यात्रा के दौरान सड़कों पर बोल्डर आने से लोगों के लिए यात्रा करना जानलेवा बना है। कहा कि नैनीपातल से लछैर, मड़मानले सड़क पर हो रहे हॉटमिक्स के कार्य को भी ठेकेदार ने बीच में ही रोक दिया है। साथ ही मड़मानले, धुर्चु, नैनीपातल, खूना, कुमलतानाघर, सल्मोड़ा, घुनस्यारीगांव, रई, मडख़ड़ायत आदि मार्गों की स्थिति जगह-जगह गड्ढे होने से काफी खराब बनी है। ज्ञापन में संबंधित विभाग को शीघ्र सड़कों की दयनीय स्थिति को ठीक करने का आदेश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें