फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़. चपावत में आए भूकंप के तेज झटके

Tue, 03 Oct 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भूकंप आने के बाद दहशत में बाहर निकले चंपावत के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। कुमाऊं मंडल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। कुमाऊं में दोपहर 2:51 बजे भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार को पिथौरागढ़ में 6.2 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल सीमा से सटे गैरसेल में बलवीर सिंह के मकान में दरार पड़ गई।
विज्ञापन

चंपावत क्षेत्र में भूकंप के तगड़े झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए। भूकंप के झटके आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए भूकंप के तगड़े झटके से घरों में रखा सामान हिलने लगा। बच्चे, महिलाएं और लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। जिले में आए भूकंप के बाद डीएम नवनीत पांडे ने जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों, सभी उप जिला अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए।
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। मंगलवार की दोपहर 2:51 बजे के टनकपुर बनबसा में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दो बार में क्षेत्र में करीब पांच से दस सेकेंड तक भूकंप के झटके आए। बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि दो बार आए भूकंप के झटकों से थाना भवन और आवासीय परिसर से लेग बाहर निकल आए थे। टनकपुर बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग भूकंप के झटकों को महसूस कर भय से घरों के बाहर निकल आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें