डीडीहाट में धरना देती महिलाएं और अन्य। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन सूत्री मांगों के लिए चल रहे बेमियादी आंदोलन को मंगलवार को 49वें दिन डाकघर वार्ड की महिलाओं ने समर्थन दिया। डाकघर वार्ड की अनीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सर्वदलीय समिति के राजेंद्र बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री को पिथौरागढ़ आना भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग पिथौरागढ़ पहुंचकर पीएम को काला झंडा दिखाएंगे। धरना-प्रदर्शन में अनीता देवी, दीपा देवी, गीता देवी, हेमा देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, राधा देवी, ललिता देवी, सावित्री देवी, मलय चौहान आदि रहे। संवाद