फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाक्सिंग में पिथौरागढ़ का दबदबा

Sat, 22 Dec 2018 10:50 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़ते बाक्सर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तराखंड राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में सर्वाधिक 16 अंकों के साथ पिथौरागढ़ को चैंपियनशिप मिली।
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। यूथ गर्ल्स में पिथौरागढ़ जबकि सब जूनियर वर्ग में ऊधमसिंह नगर को चैंपियनशिप मिली।  

देव सिंह मैदान में शनिवार को बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। यूथ गर्ल्स चैंपियनशिप पिथौरागढ़ को मिली। पिथौरागढ़ की शोभा कोहली यूथ गर्ल्स बेस्ट बाक्सर घोषित की गई। उत्तरकाशी की अंकिता पाठक एलीट वूमन चैंपियनशिप में बेस्ट बाक्सर घोषित की गई। सब जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में पिथौरागढ़ के आदित्य बेस्ट बाक्सर घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में ऊधमसिंह नगर को चैंपियनशिप मिली। नीलम, हिमानी, अंकिता,कमला, शिखा, नंदिनी, बबीता, शोभा, सोनिया, मुस्कान, नेगज्ञ मेहता, तनूजा कुमारी ने उम्दा प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उर्वा दत्त भट्ट, गुरुकुल कच्चाहारी, महेंद्र लुंठी, कुंडल नगरकोटी, लक्ष्मी भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें