फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Sat, 22 Dec 2018 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए रूटों में संचालन के लिए केएमओयू की बसों को परमिट जारी करने की कवायद से रोडवेज कर्मचारी संगठन भड़क गए हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया, जबकि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिवहन विभाग के सचिव को ज्ञापन भेजकर आपत्ति जताई है।  
विज्ञापन


शनिवार को रोडवेज स्टेशन में कोमल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिन रूटों में रोडवेज की अच्छी आय होती है उन रूटों में केएमओयू की बसों को परमिट जारी किए जा रहे हैं। निजी बसों के संचालित होने से रोडवेज की आय प्रभावित होगी। यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कहा कि सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा निगम को नहीं दिया जा रहा है, जबकि प्राइवेट और केएमओयू को परमिट दिए जा रहे हैं।

इसके खिलाफ चक्काजाम करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विनोद पांडेय, पवन पांडेय, जितेंद्र अग्रवाल, कोमल सिंह, अनिल त्रिपाठी, प्रकाश भट्ट, रमेश कठायत, नवीन जोशी, सुरेंद्र सामंत, प्रकाश राम, प्रेम पांडेय, जीवन कापड़ी, संतोष जोशी, भूपेंद्र कापड़ी, शेरराम कोहली, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे। इधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संजय महर ने भी विभिन्न नए रूटों में केमू को परमिट जारी करने पर नाराजगी जताई है। परिवहन विभाग के सचिव को भेजे ज्ञापन में उन्होंने निशुल्क श्रेणी के यात्रियों और निगम कर्मचारियों के हितों को देखते हुए परमिट जारी नहीं करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें